कुपवाड़ा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में रविवार की रात एक सेना बैरक के भीतर गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें तीन जवान घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना तब हुई जब एक जवान ने कथित तौर पर अपने साथियों पर फायरिंग की।
आरोपी और उसकी पृष्ठभूमि
आरोपी की पहचान 36 वर्षीय नायक ड्राइवर (मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट) पवन कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, पवन कुमार मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का निवासी है और पिछले 17 वर्षों से सेना में सेवा दे रहे हैं।
घटना के बाद कार्रवाई
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फायरिंग करने वाले जवान को तुरंत काबू में ले लिया गया। फिलहाल, फायरिंग के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।