जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के नौगाम सेक्टर में शुक्रवार को पाकिस्तानी पक्ष ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों के अनुसार, दोपहर के समय पीओके से छोटे हथियारों से भारतीय चौकियों की ओर फायरिंग की गई।

सूत्रों ने बताया कि कुछ ही देर में गोलीबारी बंद हो गई और किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है। सुरक्षा बलों ने तुरंत सतर्कता बढ़ाई और इलाके की निगरानी को और सख्त कर दिया। पुलिस और सेना पूरे क्षेत्र में चौकसी बनाए हुए हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।