राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों ने एक दूरस्थ जंगल क्षेत्र में छिपे आतंकी ठिकाने का खुलासा किया है। इस ऑपरेशन के दौरान एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) भी बरामद किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, बुधवार शाम थानामंडी के चमरेर जंगल क्षेत्र में राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों द्वारा किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान यह ठिकाना सामने आया।

ठिकाने से न केवल इस्तेमाल के लिए तैयार IED मिला, बल्कि कुछ खाने-पीने का सामान और कपड़े भी बरामद किए गए। अधिकारियों ने यह भी बताया कि इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।