झारखंड के विभिन्न जिलों में पिछले 24 घंटे में 61 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई। इनमें सबसे अधिक रांची में 17 संक्रमित मिले। वहीं, राज्य में 64 लोगों ने कोरोना को मात भी दिया। अब तक झारखंड में 3,46,588 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की जा चुकी है।

कहां मिले कितने मरीज
बोकारो में 8, चतरा में 1, देवघर में 3, धनबाद में 6, दुमका में 1, पूर्वी सिंहभूम में 5, गुमला में 3, हजारीबाग में 6, जामताड़ा में 1, कोडरमा में 2, लातेहार में 2, लोहरदगा में 1, रामगढ़ में 4, रांची में 17, पश्चिमी सिंहभूम में 1

राज्य में वैक्सीन की किल्लत
इधर, राज्य में एक बार फिर वैक्सीन की किल्लत होने वाली है। कारण है कि राज्य में अब एक लाख वैक्सीन डोज ही बचे हैं। जबकि राज्य सरकार को वैक्सीन की अगली डोज 21 जुलाई को मिलनी है। ऐसे में अब चार दिनों तक औसतन 25 हजार वैक्सीन डोज ही दिए जा सकेंगे। इससे पहले शुक्रवार को राज्य में रिकॉर्ड 173933 वैक्सीन डोज दिए गए। वैक्सीन लेने के लिए हर दिन लोगों की कतार लग रही है। हालांकि, वीकेंड के बाद भी शनिवार को करीब 70 हजार डोज ही दिए जा सके हैं। बताते चलें कि केंद्र सरकार की ओर से राज्य को अगले चार अगस्त तक वैक्सीन के 17.49 लाख डोज मिलेंगे। केंद्र सरकार की ओर से वैक्सीन आपूर्ति का शिड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके तहत राज्य सरकार को 14.66 लाख वैक्सीन डोज कोविशिल्ड और 2.82 लाख डोज कोवैक्सीन के मिलेंगे।