आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव की रणनीति और तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सोमवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर आयोजित झारखंड कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे। यह बैठक झारखंड में पार्टी की चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से हो सकती है।

झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं, क्योंकि राज्य में मौजूदा समय में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली हेमंत सोरेन सरकार सत्ता में है। भाजपा राज्य में सत्ता में वापसी करने के लिए व्यापक रणनीति तैयार कर रही है। इस बैठक में राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, चुनावी मुद्दे, पार्टी की आगामी योजनाएं, और संभावित गठबंधन पर विस्तार किए जा सकते हैं।

बता दें कि इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा भी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे हैं। इन दिनों हिमंत विस्वा सरमा झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी झारखंड के चुनाव प्रभारी का काम कर रहे हैं।

बैठक में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति महत्वपूर्ण है। इन्होंने झारखंड में भाजपा के मजबूत नेतृत्व की नींव रखी थी। इस बार चुनावी रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। भाजपा का उद्देश्य झारखंड में विपक्ष को कड़ी टक्कर देना और सत्ता में वापसी करना है। अगले कुछ दिनों में पार्टी की ओर से कई बड़े चुनावी रैलियों और अभियानों की शुरुआत को लेकर इस बैठक में चर्चा की जा सकती है। बीजेपी के इश बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव के डैंडिडेट लिस्ट पर भी विचार हो सकता है,ताकि जल्दी से बीजेपी आगामी झारखंड चुनाव को लेकर अपनी कैंडिडेट्स की सूची जारी कर सके।