झारखंड पुलिस ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के शीर्ष कमांडरों सहित 55 नक्सलियों की सूची जारी की है। इन पर कुल 8.45 करोड़ का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस के मुताबिक, जनवरी से जून 2025 के बीच राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान 197 माओवादी गिरफ्तार किए गए, 10 ने आत्मसमर्पण किया और 17 मारे गए हैं।