पीएम की सुरक्षा में चूक: वायरल वीडियो में प्रदर्शनकारियों के साथ चाय पीती दिखी पंजाब पुलिस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिरोजपुर रैली के दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें प्रदर्शनकारियों के साथ पंजाब पुलिस के जवान चाय पीते दिख रहे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री के रूट वाली सड़क पर प्रदर्शन कर रहे लोग लाउडस्पीकर पर अन्य को एकत्र करने के लिए मुनादी कर रहे हैं। इस दौरान भी पंजाब पुलिस के कुछ जवान मूकदर्शक बने दिख रहे हैं।

इस वायरल वीडियो को लेकर पंजाब भाजपा के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस वीडियो को केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। जिस पर केंद्रीय नेतृत्व ने इस वीडियो को जांच के दायरे में लाने की बात कही है। भाजपा के नेताओं ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पुल जाम कर रखा था। 

प्रदर्शन कर रहे लोगों को प्रधानमंत्री के रूट में आए बदलाव की जैसे ही जानकारी मिली कि प्रधानमंत्री बठिंडा रोड से मोगा हाईवे पर आ रहे हैं तो प्रदर्शनकारियों ने लाउडस्पीकर के जरिए आवाज देनी शुरू कर दी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने ट्रॉली लगाकर फ्लाईओवर को पूरी तरह जाम कर दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री पुल पर लगभग 20 मिनट तक फंसे रहे। रास्ता मिलने के बाद प्रधानमंत्री वहां से वापस निकले।

पुलिस उन्हें लेकर आई: भाजपा
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि 10 मिनट पहले तक प्रधानमंत्री के रूट में कोई जाम नहीं था। जैसे ही प्रधानमंत्री के रूट प्लान की सूचना लीक हुई वहां पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि पंजाब सरकार के इशारे पर ही सड़क जाम किया गया था।

22 जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई। पंजाब पुलिस द्वारा रैली स्थल की ओर जा रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया। बसों में कार्यकर्ताओं के लिए जा रहे खाने तक की पुलिस ने लूट की। जब कार्यकर्ता रैली स्थल पहुंचे तो उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया गया। – सुनील सिंगला, 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here