अबू रोड: पीएम नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के अबू रोड में भारी जनसभा को संबोधित किया, लेकिन इस दौरान उन्होंने माइक का इस्तेमाल नहीं किया। पीएम मोदी ने अपनी बुलंद आवाज में ही जनता को उनके प्यार के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो फिर से अबू रोड आएंगे और जनता के उपकार को ब्याज समेत चुकाएंगे।

https://twitter.com/AHindinews/status/1575893862543142912?s=20&t=zbcNyEMy9CNeio5PwNXw5w

अपने संक्षिप्त भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें आने में देर हो गई, 10 बज गए है। इसलिए उनकी आत्मा कहती है कि उन्हें कानून का पालन करना चाहिए। दरअसल देश के कई प्रमुख शहरों में रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर और डीजे बजाने पर प्रतिबंध है। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करते हुए पाया जाता है तो उसपर कानून के मुताबिक कार्रवाई का प्रावधान है।

पीएम मोदी जनसभा के दौरान अपने ही अनोखे अंदाज में जनता के बीच भी गए। जहां उन्होंने लोगों से हाथ मिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।