आगरा: दीवानी परिसर में मंगलवार दोपहर को एक न्यायिक अधिकारी को धमकी भरा ईमेल मिलने से सुरक्षा हड़कंप मच गया। ईमेल में अज्ञात व्यक्ति ने दीवानी को बम से उड़ा देने की चेतावनी दी थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा बढ़ाते हुए दीवानी परिसर से सभी लोगों को बाहर निकाल दिया। बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर में सघन जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया कि ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए सर्विलांस टीम उस आईपी एड्रेस की जांच कर रही है, जिससे यह मेल भेजा गया। अधिकारी मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे परिसर की सुरक्षा बढ़ाने के लिए सतर्कता बरत रहे हैं।