उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी और किसी भी दंडात्मक कार्रवाई पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।
इससे पहले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अदालत में कहा था कि सच की जीत होगी और झूठ की कहानी उजागर होगी। उन्होंने अदालत पर भरोसा जताते हुए सवाल उठाया कि कितने समय तक झूठ पर आधारित आरोपों से भ्रम फैलाया जाएगा। स्वामी ने यह भी कहा कि पुलिस जांच अपने अनुसार कर रही है और मेडिकल रिपोर्ट तथा जांच निष्पक्ष रूप से सामने आएगी।
जानकारी के अनुसार, नाबालिगों के साथ कथित यौन शोषण के आरोप में दर्ज FIR के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य ने गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत की मांग की थी। यह मामला न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में क्रम संख्या 142 पर सूचीबद्ध है।