भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि घमंडिया गठबंधन को बाबा साहब के बनाए कानून पर विश्वास नहीं है। इसलिए वह नया कानून बनाकर देश में मुस्लिम तुष्टिकरण को बढ़ावा देना चाहता है। तीन तलाक की कुप्रथा को पुन: जीवित करना उनका प्रयास है।
सपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि लालू चारा खा गया और कांग्रेस आसमान से लेकर पाताल तक घोटाला किया। घोटालेबाजों के गठबंधन से सावधान रहने की जरूरत है। प्रकाश में जाने से पहले अंधकार को याद करने जरूरत है। उत्तर प्रदेश की पहचान असुरक्षा, आरजकत्ता और माफियाराज से होती थी। मोदी का आशीर्वाद और योगी के परिश्रम से गुंडे माफियाओं का राज खत्म हो गया। ये बाते शुक्रवार को कुशीनगर के साखोपार के किसान इंटर कॉलेज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कही।
उन्होने कहा कि यह चुनाव मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर विकसित भारत बनाना और दुनियां के तीसरी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बनाने के लिए हो रहा है। राष्ट्र की चिंता करने वाले भाजपा को अपना वोट देकर परिवारवदियों और भ्रष्टाचारियों को नकार दें। देश का चाहे कोई भी जाति-धर्म का 70 साल से अधिक बुजुर्ग हो। उसे सरकार बनने पर आयुष्मान भारत से पांच लाख रुपये इलाज के लिए मिलेगा।