प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को कानपुर में थे। उन्होंने यहां मेट्रो का उद्घाटन किया। इसके अलावा कई अन्य योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने विपक्ष पर सियासी बाढ़ छोड़े। दूसरी ओर गृहमंत्री अमित शाह हरदोई में थे। यहां से उन्होंने सपा की ABCD का मतलब बता दिया। शाह के बयान पर उन्नाव से सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पलटवार किया।
शाह ने बताया सपा की ABCD का मतलब
गृहमंत्री अमित शाह ने हरदोई में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा की ABCD बिल्कुल अलग है। इनके लिए A का मतलब अपराध और आतंक, B का मतलब भाई-भतीजावाद, C का मतलब करप्शन और D का मतलब दंगा है।
शाह ने कहा कि आज यूपी से गुंडे भाग गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफियाओं की संपत्ति पर गरीबों के लिए मुफ्त आवास बना रहे हैं। शाह ने कई तरह से कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा।
अखिलेश ने किया पलटवार
गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया। भाजपा की ABCD का मतलब बताया। अखिलेश ने ट्विट किया, 'हाथरस, लखीमपुर, गोरखपुर, आगरा कांड जैसे अन्य कांडों की वजह से अब तो भाजपा के समर्थक भी भाजपा के ख़िलाफ़ खड़े होकर कह रहे हैं ABCD… मतलब :
A = अब
B = भाजपा
C = छोड़
D = दी