गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक युवती ने कथित मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में कविनगर स्थित सर्वोदय अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई।

परिजनों ने लगाया धोखे और ब्लैकमेल का आरोप

परिजनों का आरोप है कि राहुल जैन नामक युवक ने युवती से दोस्ती कर शादी का झांसा दिया और उससे करीब 25 लाख रुपये ठगे। बाद में युवती को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है।

परिजनों के अनुसार, युवती के कुछ फोटो और वीडियो आरोपी के पास थे, जिनका इस्तेमाल वह ब्लैकमेलिंग के लिए कर रहा था। शनिवार रात आरोपी से हुई बातचीत के बाद युवती तनाव में थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।

शिकायत दर्ज कराने की तैयारी

घटना के बाद परिजन वेव सिटी थाना में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस ने अभी इस मामले में जांच शुरू कर दी है।