लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को राजधानी में आयोजित उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा संघ के 42वें अधिवेशन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संघ ने अपनी 102 वर्षों की यात्रा में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां दर्ज की हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ा है और इस दिशा में उत्तर प्रदेश भी अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश प्रगति करेगा, तो भारत के विकास का मार्ग और सशक्त होगा।

https://twitter.com/AHindinews/status/1959145678724096351?t=RR23s_Yx7vgdBcyhZ374HQ&s=19

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुशासन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक है कि न्याय व्यवस्था आमजन के लिए सरल और त्वरित हो, जिससे समाज में विश्वास और पारदर्शिता बढ़ सके।