मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के कस्बा लावड़ में शनिवार को एक घरेलू विवाद ने खूनी रंग ले लिया। जानकारी के अनुसार, छोटे भाई अरुण ने अपने बड़े भाई जॉनी (30) की कथित घरेलू कहासुनी के दौरान चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई, जब जॉनी और अरुण के बीच किसी घरेलू मामले पर तकरार हो गई। गुस्से में अरुण ने अपने बड़े भाई की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल जॉनी मौके पर ही लहूलुहान हो गया।

परिजन तुरंत उसे दौराला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को घटनास्थल से ही अरुण को गिरफ्तार कर लिया, उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जबकि पुलिस दोनों भाइयों के बीच विवाद के कारणों की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।

एसपी ने बताया कि त्वरित कार्रवाई के कारण मामला जल्द ही नियंत्रण में आया और जांच जारी है।