मेरठ: टीपीनगर थाना क्षेत्र के पुट्ठा गांव में सोमवार सुबह एक महिला की योगा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान राजेश्वरी (38) के रूप में हुई, जो अपने घर लौटते समय हादसे का शिकार हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूल रूप से बुलंदशहर के डबी गांव की रहने वाली राजेश्वरी अपने पति राजेश कुमार और दो बेटों, दिवाकर और विवेक के साथ पूठा रोड पर रहती थीं। सोमवार सुबह लगभग छह बजे वह पास के शिव मंदिर में पूजा करने गई थीं। मंदिर से लौटते समय वह रेलवे फाटक के पास से नीचे होकर ट्रैक पार कर रही थीं, तभी दिल्ली से ऋषिकेश जा रही योगा एक्समेरठप्रेस ट्रेमेरठन ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे के बाद महिला का शव कई मीटर दूर तक ट्रैक पर बिखर गया। रेलवे फाटक पर सूचना मिलने के बाद ग्रामीण और राहगीर इकट्ठा हो गए। भीड़ में मौजूद पति राजेश ने पत्नी की पहचान की। रेलवे फाटक के गेटमैन ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। जीआरपी ने मौके पर शव एकत्र कर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पति राजेश ने बताया कि राजेश्वरी हर दिन सुबह मंदिर में पूजा करने जाती थीं। परिवार में बड़े बेटे दिवाकर और छोटे बेटे विवेक के अलावा पति भी हैं, जो हादसे से गहरे शोक में हैं।