मुजफ्फरनगर। बहुजन समाज पार्टी ने आज मीरापुर व खतौली विधानसभा क्षेत्र से भी अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। इससे पहले बसपा जनपद की चार अन्य सीटों सदर, पुरकाजी, चरथावल व बुढाना पर भी अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। इस प्रकार बसपा ने मुजफ्फरनगर जनपद की सभी छह सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। बसपा ने जिला पंचायत सदस्य शाहनवाज निवासी ककरौली को प्रत्याशी घोषित किया है। इस बात की पुष्टि खुद शाहनवाज ने की है।

उन्होंने बताया कि लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पर उन्हें एक बैठक के पश्चात लिखित में पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया है और सिम्बल भी दे दिया गया है। इसके अलावा बसपा ने खतौली विधानसभा सीट से माजिद सिद्दीकी को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। माजिद सिद्दीकी लम्बे समय से बसपा के महानगर अध्यक्ष हैं और पार्टी के सक्रिय व समर्पित कार्यकर्ता के रूप में पहचान रखते हैं।

वहीं, शहर सीट से पुष्पांकर पाल, पुरकाजी से सुरेन्द्रसिंह, चरथावल से सलमान सईद, बुढाना से हाजी अनीस अल्वी को मैदान में उतारा गया है।