मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में तहसील खतौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल व राजस्व, पुलिस तथा अन्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग लिया गया। इस दौरान आलाअधिकारियों द्वारा जनता की जनसमस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवक्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। वहीं सम्पूर्ण समाधान दिवस के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों से अधिकारी एवं कर्मचारीगण को अवगत कराते हुये प्रार्थना-पत्रों की समयबद्ध जांच, कार्यवाही एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु भी निर्देशित किया गया । इस अवसर पर तहसील दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों व शिकायतकर्ताओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया गया। वही साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में भी विस्तार से सभी को बताया गया। खतौली तहसील पर आयोजित उक्त समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी, उपजिलाधिकारी खतौली, क्षेत्राधिकारी खतौली, तहसीलदार खतौली, थाना प्रभारी खतौली आदि सहित राजस्व व पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।