भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापना को लेकर जनप्रतिनिधियों का हुआ अभिनंदन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिसर में भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। शनिवार को गांधीनगर स्थित आवास पर उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और भाजपा नेता गौरव स्वरूप से ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर इस निर्णय के लिए उनका आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भगवान परशुराम केवल विष्णु के छठे अवतार ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में पराक्रम, तपस्या और धर्म के जीवंत प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिमा की स्थापना से युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति और उसके मूल्यों से जोड़ने में मदद मिलेगी।

शुरुआती दौर में ब्राह्मण समाज की ओर से एक प्रमुख चौराहे का नाम भगवान परशुराम के नाम पर रखने की मांग की गई थी। हालांकि, मंत्री कपिल देव अग्रवाल के सुझाव पर नगर पालिका परिसर में प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और भाजपा नेता गौरव स्वरूप से विचार-विमर्श के बाद सभासद राजीव शर्मा के प्रस्ताव को नगर पालिका परिषद ने मंजूरी दी और इस पहल को साकार किया।

ब्राह्मण समाज ने इस निर्णय को वर्षों पुरानी मांग की पूर्ति बताया और इसे ऐतिहासिक कदम करार देते हुए सभी जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर विष्णु शर्मा, प्रदीप शर्मा, उमादत्त शर्मा, पुनीत वशिष्ठ, राजीव शर्मा, अरुण शर्मा, हरीश त्यागी, प्रमोद शर्मा, अक्षय शर्मा, राकेश शर्मा, देवेश शर्मा, हरेंद्र शर्मा, अमित शास्त्री, हिमांशु कौशिक, रविकांत शर्मा व मनोज कुमार सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Read News: जीटीबी अस्पताल में सीनियर डॉक्टर पर हमला, खुद को एएसआई बताने वाले युवक ने की मारपीट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here