यूपी में कोरोना (UP Corona Update) के बढ़ते मामलों के बीच योगी सरकार (CM Yogi Adityanath) द्वारा निजी कंपनियों में नौकरी कर रहे लोगों के लिए बड़ा आदेश जारी किया गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि राज्य के सभी निजी व सरकारी कार्यालयों में केवल 50 फीसदी क्षमता के साथ कर्मचारी उपस्थित रहेंगे. वहीं निजी सेक्टर में काम कर रहे कर्मचारी अगर कोरोना संक्रमित पाए जाते हैं तो उन्हें 7 दिन की 'लीव विद पे' दी जाएगी. यानी कोरोना संक्रमित मरीजों को 7 दिन की छुट्टी देने व सैलरी न काटने का नियम तैयार किया गया है.
यूपी में कोरोना
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं. बीते सप्ताह भर में कोरोना के नए मामले 12 गुना तक अधिक बढ़ चुके हैं. पिछले रविवार के दिन राज्य में 552 नए मामलों की पुष्टि की गई. वहीं सोमवार के दिन कोरोना के दिन कोरोना के 8334 नए मामलों की पुष्टि की गई है. अकेले लखनऊ में 1100 से अधिक नए मामलों की पुष्टि की गई है. वहीं कोरोना से कुल 4 लोगों की मौत बीते 24 घंटे में हुई है.