उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के चर्चित सौरभ हत्याकांड में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें कुछ चौंकाने वाली बातें भी हैं। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम पांच बजे सफेद चादर में लिपटा शव ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर में लाया गया। लोग यह देखकर चौंक गए कि शव लंबाई में कम और चौड़ाई में ज्यादा दिख रहा था। दरअसल, पैर धड़ की तरफ मुड़े हुए थे। इससे धड़ चौड़ा लग रहा था। सिर अलग था। लोगों की जुबान पर यह सवाल था। लोगों ने इस बारे में आपस में बात भी की।

Meerut Murder Case Saurabh body was shorter in length and wider in width

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर, चीफ फार्मासिस्ट खुद हैरत में 
फिल्मों के पोस्टर और सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे फोटो शेयर किए जाते हैं, जिनमें एक दिल बनाकर उसमें तीर घुसा होता है और उससे खून रिस रहा होता है। ठीक ऐसा ही सौरभ के दिल का हाल था। चाकू के तीन वार उसके दिल पर किए गए। इससे दिल क्षतिग्रस्त था। सौरभ का जिस बेरहमी से कत्ल किया गया, उसे देखकर पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर, चीफ फार्मासिस्ट और अन्य स्टाफ भी हैरत में हैं। दो दिन हो गए, मगर उनके जहन में अब भी सौरभ का शव घूम रहा है।

Meerut Murder Case Saurabh body was shorter in length and wider in width

धड़ से अलग थी गर्दन, कलाइयों से दोनों हाथ
पोस्टमार्टम करने वाली चिकित्सीय टीम ने बताया कि एक साल में मेडिकल कॉलेज की मॉर्चरी में 1500 से 1800 पोस्टमार्टम होते हैं, जिनमें से 700 से 800 पोस्टमार्टम में वे लोग शामिल रहते हैं। सौरभ के शव के बारे में उन्होंने बताया कि यह अपने तरह का अजीब शव था, जो पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था। शुरू में तो लगा सामान्य शव होगा, मगर ऐसा नहीं था। शव देखकर चौकना लाजिमी था, क्योंकि गर्दन धड़ से अलग कटी थी। कलाइयों से दोनों हाथ कटे थे। बाकी धड़ अलग था।

Meerut Murder Case Saurabh body was shorter in length and wider in width

दिल के अंदर तक थे चाकू के वार
उन्होंने बताया कि शरीर को छोटा करने के लिए पैर पीछे की तरफ मोड़े गए थे, जो इतने सख्त हो गए थे कि उन्हें सीधा नहीं किया गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि दिल पर वार बहुत जोर लगाकर किए गए हैं, क्योंकि चाकू के वार दिल के अंदर तक थे। करीब डेढ़ घंटे तक पोस्टमार्टम चला। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। 

Meerut Murder Case Saurabh body was shorter in length and wider in width

'बहुत सुंदर लड़का था क्यों मार डाला'
डॉक्टर ने बताया कि हम लोग वर्षों से पोस्टमार्टम करते आ रहे हैं। सामान्य तौर पर किसी शव को देखकर इतनी संवेदना नहीं आती है, लेकिन सौरभ का जिस तरह से कत्ल किया गया, उसे देखकर घर जाने के बाद भी जहन में वही शव घूमता रहा। साथ ही यह ख्याल भी आता रहा कि क्या पत्नी इतनी भी बेरहम हो सकती है। बहुत सुंदर लड़का था...क्यों मार डाला।

Meerut Murder Case Saurabh body was shorter in length and wider in width

कटर से काटा गया ड्रम और सीमेंट, तब निकला शव
टीम ने बताया कि शव को ड्रम में डालकर डस्ट और सीमेंट डालकर उसमें ऊपर तक पानी भरा गया था। इससे शव सीमेंट के बीच में जम गया था। हवा न जा पाने के कारण शव सड़ा गला नहीं था, उसमें दुर्गंध भी कम आ रही थी। पोस्टमार्टम हाउस में ड्रम को कटर से काटा गया। फिर जमे हुए सीमेंट को काटा गया। उसमें से शव निकाला गया। इसमें करीब एक घंटा लग गया। इसके बाद पोस्टमार्टम किया गया।

Meerut Murder Case Saurabh body was shorter in length and wider in width

गूगल सर्च कर लिया नींद का इंजेक्शन
पुलिस का मानना है कि मुस्कान ने गूगल पर सर्च करके नींद का इंजेक्शन डॉक्टर के पर्चे पर लिखकर बाजार से ले लिया। ऐसा भी संभव है। इसके अलावा खैरनगर में मेडिकल स्टोर संचालक, घंटाघर से जहां से ड्रम खरीदा उनके भी बयान पुलिस दर्ज कर लिए हैं। पुलिस वहां की सीसीटीवी फुटेज लेने की भी बात कह रही है।

Meerut Murder Case Saurabh body was shorter in length and wider in width

बाजार से खरीदे दो मुर्गा काटने वाले चाकू
मुस्कान ने मुर्गा काटने वाले दो चाकू शारदा रोड से लिए। वहां भी पुलिस बयान दर्ज कर लिए हैं। इसके अलावा खैरनगर से नींद की गोली और इंजेक्शन बेचने वाले दवा विक्रेता भी बयान दर्ज कर लिए हैं। ड्रम घंटाघर से लिया था, पुलिस की कोशिश है वहां के बयान लेने के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज भी मिल जाए ताकि साक्ष्य मजबूत हो जाए। 

Meerut Murder Case Saurabh body was shorter in length and wider in width

मेडिकल स्टोर व ड्रम बेचने वाले कर सकते हैं बड़ा खुलासा
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अब साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जिस डॉक्टर से मुस्कान ने डिप्रेशन बताकर पर्चे पर गोली लिखवाई थी, उस डॉक्टर के बयान दर्ज किए गए हैं। डॉक्टर ने नींद की गोली नहीं लिखने की बात कही है। ऐसे में माना जा रहा है कि गूगल पर देखकर डॉक्टर के पर्चे पर खुद मुस्कान ने नींद की गोली लिखी हो। मेडिकल स्टोर जहां से दवाई ली और ड्रम खरीदा, उनके भी जल्द बयान लिए जाएंगे। जल्द केस को ट्रायल पर लाने की बात भी एसपी सिटी ने कही।