सपा सरकार में मंत्री व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के महासचिव शारदा प्रसाद शुक्ला शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए।
ये सपा के लिए करारा झटका बताया जा रहा है। उन्हें शिवपाल सिंह यादव का करीबी माना जाता है।
बताया जाता है कि वह टिकट न मिलने से नाराज थे।
शनिवार को सरोजनी नगर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में शारदा प्रसाद भी पहुंचे।
उद्घाटन समारोह में सरोजनी नगर के भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह, उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, मंत्री कौशल किशोर, महेंद्र सिंह, बृजेश पाठक और महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।