देवबंद। देवबंद के श्रीरामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने आज मतदाता जागरुक रैली निकाली। जानकारी के अनुसार श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कालेज द्वारा आज मतदाता जागरुकता प्रदर्शनी व रैली का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने हाथों में बैनर लेकर विभिन्न नारों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। इस दौरान मतदाताओं को जागरुक करते हुए अपने मत का प्रयोग करते हुए संविधान ने जो अधिकार दे रखें है उसके बारे में सबको जागरुक किया गया। उन्होंने बताया कि वोट उनका अधिकार है अच्छे मतदाता होने के साथ-साथ वह अच्छे नागरिक होने का भी परिचय दे। रेलवे रोड स्थित श्रीरामकृष्ण योगाश्रम इंटर कालेज प्रांगण से मतदाता जागरुकता रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं देवबंद विधानसभा के नोडल अधिकारी अरुण कुमार गोयल ने किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक वोट का महत्व है। हमें अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। सह नोडल अधिकारी सुभाषचंद, ममता वर्मा, विद्यालय प्रबंधक धर्मपाल महाजन एवं संयोजक राधेश्याम राणा मौजूद रहे। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने मतदान जागरुकता नारों के साथ जनसमुदाय का ध्यान आकर्षित किया। रैली के सफल आयोजन में ललित कुमार, आशु कपिल, सुनील कुमार, शैलेश कुमार, किशन लाल, रविंद्र कुमार शर्मा, अरुण क्रांति चक्रवर्ती का विशेष सहयोग रहा।