मुज़फ्फरनगर के नए डीएम बने बी. सिंह, सेल्वा कुमारी जे का अलीगढ तबादला

लखनऊ-उत्तर प्रदेश सरकार ने आज देर रात 18  आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है जिनमें मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे को भी हटा दिया गया है ,अलीगढ़ के जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह मुजफ्फरनगर के नए जिलाधिकारी होंगे।

सेल्वा कुमारी को अलीगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है।  प्रदेश सरकार द्वारा देर रात जारी सूची के मुताबिक सेल्वा कुमारी जे जिलाधिकारी अलीगढ़ और अलीगढ़ के जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह को मुज़फ्फरनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। 

सहारनपुर के मंडलायुक्त ऐ.बी राजमौली  को भी स्थानांतरित कर दिया गया है।  लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक प्रकाश के स्थान पर अक्षय त्रिपाठी को  लखनऊ का उपाध्यक्ष बनाया गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here