केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि, वीडियो में स्पष्ट है कि कुछ लोग मार रहे हैं और ये भी कह रहे हैं कि तुम मंत्री जी का नाम लो. मेरी गाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर जा रही थी, शायद उन्होंने उसे देखकर ये समझा हो कि मेरा बेटा उसमें है. उसकी हत्या करने के लिए भी ये हमला हो सकता है.

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1444923548263333900?s=19

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र बोले- न मैं और न ही मेरा बेटा घटनास्थल पर थे

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र ने कहा है कि न ही वो न ही उनका बेटा घटनास्थल पर मौजूद थे. मामले में जांच से सब सच सामने आ जाएगा. इस तरह की घटना से हमें फंसाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राकेश टिकैत अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं. किसानों के बीच में कुछ उपद्रवी घुस आए जिन्होंने पूरी घटना को अंजाम दिया. अजय मिश्र ने कहा कि हमारा कार्यक्रम स्थल और घटनास्थल तीन-चार किलोमीटर दूर थे. हमारे कार्यकर्ताओं को लाठी-डंडों से पीटा गया.