नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने अपने विभिन्न विभागों में कार्यरत वरिष्ठ आईएएस और दानिक्स अधिकारियों की जिम्मेदारियों में तत्काल प्रभाव से बदलाव किया है। एलजी वीके सक्सेना के आदेश के तहत प्रशासनिक कामकाज में सुधार के लिए 22 आईएएस और 17 दानिक्स अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ये बदलाव तुरंत प्रभावी होंगे।

कुछ प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं:

  • आईएएस नंदिनी पालीवाल, जो व्यापार एवं कर विभाग की आयुक्त हैं, अब सेवा विभाग में सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभालेंगी।
  • योजना विभाग में विशेष सचिव आईएएस शैलेंद्र सिंह परिहार को शाहदरा का डीएम बनाया गया है।
  • डीएम ऋषिता को नगर निगम भेजा गया।
  • वरिष्ठ आईएएस प्रशांत गोयल वित्त आयुक्त के साथ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का अतिरिक्त कार्यभार देखेंगे।
  • आईएएस शूरवीर सिंह वित्त सचिव के साथ विकास आयुक्त का भी कार्यभार संभालेंगे।
  • आईएएस नीरज सेमवाल को संभागीय आयुक्त के साथ भूमि एवं भवन और ऊर्जा विभाग की जिम्मेदारी दी गई।
  • आईएएस विजय कुमार बिधूड़ी को नगर विकास विभाग का सचिव बनाया गया।
  • आबकारी आयुक्त रवि झा को पीडब्ल्यूडी के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

स्थानीय प्रशासन में भी बदलाव किए गए हैं:

  • एसडीएम आयुषी को वसंत विहार भेजा गया।
  • अनुजा त्रिवेदी को कापसहेड़ा का एसडीएम बनाया गया।
  • आईएएस जराद प्रतीक अनिल नरेला के एसडीएम बनाए गए।
  • पीयूष कुमार को साकेत का एसडीएम नियुक्त किया गया।

साथ ही, 17 दानिक्स अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी परिवर्तन किए गए हैं।

  • कमलेश कुमार को उत्तर-पूर्वी जिले का एडीएम बनाया गया।
  • प्रेम सिंह मीणा को दक्षिण-पश्चिम जिले का एडीएम नियुक्त किया गया।
  • आदित्य कुमार झा को करोल बाग जिले का एसडीएम बनाया गया।