उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम कर्मचारियों को दस प्रतिशत डीए की मंजूरी मिल गई है। जबकि उन्हें सात प्रतिशत महंगाई भत्ता पहले से मिल रहा था। ऐसे में उन्हें जुलाई, 2021 से 17 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जाएगा। इस बाबत शुक्त्रस्वार को प्रमुख सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह ने आदेश जारी कर परिवहन निगम प्रशासन को भेजे दिए हैं। इस व्यवस्था के लागू होने से प्रदेश भर के 18 हजार नियमित कर्मचारियों को छह हजार रुपए तक प्रतिमाह का लाभ होगा। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री गिरीश मिश्र ने बताया कि प्रमुख सचिव परिवहन से गत 14 दिसंबर को वार्ता हुई थी, जिसमें परिवहन निगम कर्मचारियों को 17 फीसदी महंगाई भत्ता देने को लेकर बातचीत हुई थी। शासनादेश जारी करने पर परिषद के नेताओं द्वारा धन्यवाद दिया गया है।