उत्तर प्रदेश शासन ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में अधिकारियों के तबादलों की घोषणा की है। शासनादेश के अनुसार, आजमगढ़ के जिला विद्यालय निरीक्षक उपेन्द्र कुमार को सहायक शिक्षा निदेशक (भवन) मुख्यालय, प्रयागराज में तैनात किया गया है।

इसके अलावा, नवप्रोन्नत अधिकारी अजय कुमार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, श्रावस्ती से स्थानांतरित कर जिला विद्यालय निरीक्षक, आजमगढ़ के पद पर नियुक्त किया गया है।


आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारी तुरंत नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे, और प्रतिनियुक्ति स्थल की प्रतीक्षा नहीं करेंगे। समय पर कार्यभार ग्रहण न करने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

तबादले सूची के अनुसार अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों के लिए तुरंत पदभार संभालेंगे।