उत्तराखंड शासन ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए सात जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) का तबादला कर दिया है। इनमें अल्मोड़ा, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और टिहरी जिले शामिल हैं।

शासन की ओर से यह निर्णय चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने और पूरे प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं को अधिक प्रभावी व सुचारु बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार, इस फेरबदल से जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था को और बेहतर करने में मदद मिलेगी।