मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को चंपावत जिले को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात दी। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने जिला अस्पताल में नई एमआरआई मशीन के शुभारंभ के साथ की। इस सुविधा के शुरू होने से अब स्थानीय लोगों को एमआरआई जांच के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और इलाज में समय की भी बचत होगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने रोडवेज स्टेशन परिसर में प्रस्तावित सिटी सेंटर के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इस परियोजना के पूरा होने पर क्षेत्र में शहरी सुविधाओं का विस्तार होगा और स्थानीय लोगों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।