रेनो काइगर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में भारतीय बाजार में एक लोकप्रिय विकल्प बनी हुई है। अगर आप इसके बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और इसे फाइनेंस के जरिए घर लाने की योजना है, तो जानना जरूरी है कि कितनी डाउन पेमेंट और हर महीने कितनी EMI देनी होगी।

रेनो काइगर की कीमत

रेनो काइगर का बेस वेरिएंट “Authentic” है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 5.80 लाख रुपये है। दिल्ली में रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस और अन्य चार्ज जोड़ने के बाद इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 6.32 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। इसमें करीब 23 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन और लगभग 28 हजार रुपये इंश्योरेंस शामिल हैं।

डाउन पेमेंट और EMI का गणित

अगर इस कार को 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट के साथ खरीदा जाए, तो बाकी करीब 5.32 लाख रुपये का लोन बैंक से लेना होगा। मान लें कि बैंक यह लोन 9% सालाना ब्याज दर पर 7 साल के लिए देता है, तो हर महीने EMI लगभग 8,565 रुपये बनेगी।

कुल कितना खर्च पड़ेगा

7 साल तक 8,565 रुपये की EMI चुकाने पर कुल ब्याज करीब 1.87 लाख रुपये तक पहुंच जाएगा। ऐसे में कार की कुल लागत (ऑन-रोड कीमत + ब्याज) मिलाकर लगभग 8.19 लाख रुपये बैठती है।

किससे है मुकाबला

रेनो काइगर का मुकाबला कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Nissan Magnite, Hyundai Venue, Kia Sonet, Kia Syros, Maruti Brezza और Tata Punch जैसी गाड़ियों से होता है।