सावन के पहले दिन सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, जनकल्याण की कामना की

सावन मास के शुभारंभ पर शुक्रवार की सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक और हवन कर भगवान शिव की आराधना की। उन्होंने सम्पूर्ण सृष्टि के कल्याण और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित अपने आवास के प्रथम तल पर स्थित शक्तिपीठ में सीएम योगी ने बिल्व पत्र, दुर्वा, मदार पत्र, कमल पुष्प सहित विभिन्न पूजन सामग्री अर्पित कर भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। इस दौरान दूध, जल और मौसमी फलों के रस से अभिषेक की विधि संपन्न हुई।

पूजन अनुष्ठान गोरखनाथ मठ के विद्वान आचार्यों और पुरोहितों द्वारा शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी मंत्रों के उच्चारण के साथ संपन्न कराया गया। रुद्राभिषेक के उपरांत मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि में आहुति देकर हवन पूर्ण किया।

पूजन के समापन पर उन्होंने प्रदेश की जनता के लिए स्वास्थ्य, शांति, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here