संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह अहम अपडेट है। आयोग ने चयनित उम्मीदवारों की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।

मेंस परीक्षा के लिए 13,000 से अधिक उम्मीदवार चयनित

परिणाम के अनुसार, इस बार कुल 13,343 उम्मीदवारों ने सिविल सेवा मेंस परीक्षा के लिए क्वालिफाई किया है। वहीं भारतीय वन सेवा (IFS) की प्रारंभिक परीक्षा में 1,046 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।

5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

इस वर्ष प्रारंभिक परीक्षा में 5.01 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। आयोग के अनुसार, एक उम्मीदवार का परिणाम फिलहाल रोका गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 933 पदों को भरा जाएगा।

सिविल सेवा चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है—प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा (मेन्स) और व्यक्तित्व परीक्षण (इंटरव्यू)।

24 मई को आयोजित हुई थी परीक्षा

UPSC CSE प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026 को देशभर के 2,073 केंद्रों पर दो शिफ्टों में किया गया था। परीक्षा में दो पेपर शामिल थे, जिनमें पहला ऑब्जेक्टिव टाइप था जबकि दूसरा पेपर 400 अंकों का क्वालिफाइंग प्रकृति का रहा।

आयोग ने परीक्षा की उत्तर कुंजी 28 मई 2026 को जारी की थी।

IAS, IPS और IFS के लिए खुला रास्ता

सिविल सेवा परीक्षा भारत की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इसके जरिए उम्मीदवारों का चयन IAS, IPS, IFS सहित विभिन्न केंद्रीय सेवाओं के लिए किया जाता है। अब सफल उम्मीदवार अगले चरण यानी मेंस परीक्षा में शामिल होंगे, जो चयन प्रक्रिया का निर्णायक चरण होगा।

ऐसे चेक करें UPSC CSE Prelims Result

उम्मीदवार अपना परिणाम नीचे दिए गए स्टेप्स से देख सकते हैं—

  1. UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. “CSE Prelims Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
  3. आवश्यक विवरण दर्ज करें
  4. सबमिट करें
  5. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
  6. भविष्य के लिए डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें