बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड 64.66% मतदान, 18 जिलों की 121 सीटों पर दिखा उत्साह

पटना/बिहार। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है। इस चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर कुल 64.66% मतदान दर्ज किया गया, जो राज्य के चुनावी इतिहास में अब तक का सबसे अधिक है। इससे पहले साल 2000 में 62.57% वोटिंग हुई थी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि मतदान अधिकांश क्षेत्रों में शांतिपूर्ण रहा। सुबह से ही पोलिंग बूथ पर लंबी कतारें देखने को मिलीं और मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
इस चरण में कुल 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। मतदान में तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, सम्राट चौधरी, मैथिली ठाकुर और अनंत सिंह जैसे दिग्गज नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। कुल 1314 उम्मीदवार इस चरण में मैदान में थे।
मतदान वाले जिले
-
मधेपुरा
-
सहरसा
-
दरभंगा
-
सारण
-
वैशाली
-
समस्तीपुर
-
मुजफ्फरपुर
-
गोपालगंज
-
सीवान
-
बेगूसराय
-
खगड़िया
-
मुंगेर
-
पटना
-
लखीसराय
-
शेखपुरा
-
नालंदा
-
भोजपुर
-
बक्सर
मंत्री और दिग्गज उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद
नीतीश सरकार के 16 मंत्री पहले चरण में चुनाव मैदान में थे। बीजेपी कोटे से इसमें शामिल थे सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडे, नितिन नवीन, जीवेश मिश्रा, संजय सरावगी, केदार प्रसाद गुप्ता, राजू कुमार, कृष्ण कुमार मंटू, सुनील कुमार और सुरेंद्र मेहता। जेडीयू से पांच मंत्री मैदान में थे, जिनमें विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, मदन सहनी, महेश्वर हजारी और रत्नेश सदा शामिल हैं।
इस चरण के लिए 45,341 पोलिंग बूथ बनाए गए थे।
राजनीतिक प्रतिक्रियाएँ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट किया कि बिहार में पहले चरण की वोटिंग में एनडीए ने मजबूत बढ़त बनाई है।
महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “आज पहले चरण का मतदान शानदार रहा। जनता ने महागठबंधन की जीत पर मुहर लगाई है। यह जोश और जज्बा 11 नवंबर को भी दिखाना होगा। चलिए मिलकर नया बिहार बनाते हैं।”
जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले 30 साल में यह सबसे अधिक मतदान है और बिहार में बदलाव की दिशा संकेत करता है।
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जनता का विश्वास डबल इंजन की सरकार पर है। वहीं सम्राट चौधरी ने प्रशासन और मतदाताओं को शांतिपूर्ण मतदान के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि पहले चरण के आंकड़ों के अनुसार करीब 100 सीटों पर एनडीए आगे है।
बिहार चुनाव का ऐतिहासिक मतदान
| साल | प्रतिशत |
|---|---|
| 1951-52 | 42.6 |
| 1957 | 43.24 |
| 1962 | 44.47 |
| 1967 | 51.51 |
| 1969 | 52.79 |
| 1972 | 52.79 |
| 1977 | 50.51 |
| 1980 | 57.28 |
| 1985 | 56.27 |
| 1990 | 62.04 |
| 1995 | 61.79 |
| 2000 | 62.57 |
| 2005-फरवरी | 46.5 |
| 2005-अक्टूबर | 45.85 |
| 2010 | 52.73 |
| 2015 | 56.91 |
| 2020 | 57.29 |
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.