सीबीएसई 12वीं री-इवैल्यूएशन रिजल्ट जल्द होगा जारी, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

नई दिल्ली। नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि सीबीएसई द्वारा किए जा रहे पुनर्मूल्यांकन, पुनर्सत्यापन और पुनर्गणना से जुड़े अधिकांश कार्य पूरे कर लिए गए हैं और शेष परिणाम जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि बोर्ड की ओर से परिणाम जारी करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है।
धर्मेंद्र प्रधान ने जानकारी दी कि लगभग 17 लाख छात्रों में से करीब 15.5 लाख छात्रों के परिणाम पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन, पुनर्गणना और पुनर्सत्यापन के लिए आवेदन किया था, उनकी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही शेष परिणाम भी सार्वजनिक किए जाएंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.