CBSE के लाखों छात्रों को बड़ी राहत, 10वीं तक नहीं बदलनी होगी भाषा

HIGHLIGHTS
- सीबीएसई के कक्षा 7, 8 और 9 में पढ़ रहे छात्रों के लिए तीन-भाषा नीति को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है।
- जिन छात्रों ने इस नीति के तहत दो विदेशी भाषाएं चुनी हैं, वे अब कक्षा 10 तक उसी भाषा संयोजन के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे।
- सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, नई भाषा नीति में कम से कम दो भारतीय भाषाएं पढ़ने का प्रावधान केवल भविष्य में कक्षा 6 में प्रवेश लेने वाले छात्रों पर लागू होगा।
- यानी यह नियम मौजूदा कक्षा 7, 8 और 9 के छात्रों पर पीछे से लागू नहीं किया जाएगा।
दिल्ली। सीबीएसई के कक्षा 7, 8 और 9 में पढ़ रहे छात्रों के लिए तीन-भाषा नीति को लेकर बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जिन छात्रों ने इस नीति के तहत दो विदेशी भाषाएं चुनी हैं, वे अब कक्षा 10 तक उसी भाषा संयोजन के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, नई भाषा नीति में कम से कम दो भारतीय भाषाएं पढ़ने का प्रावधान केवल भविष्य में कक्षा 6 में प्रवेश लेने वाले छात्रों पर लागू होगा। यानी यह नियम मौजूदा कक्षा 7, 8 और 9 के छात्रों पर पीछे से लागू नहीं किया जाएगा।
इसके चलते वर्तमान में पढ़ रहे छात्रों को किसी भी प्रकार के बदलाव या भाषा चयन में संशोधन की जरूरत नहीं होगी और उनकी मौजूदा पढ़ाई व्यवस्था यथावत बनी रहेगी।
हालांकि, इस संबंध में अभी तक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.