मुजफ्फरनगरटॉप न्यूज़
जिला अधिकारी उमेश मिश्र को पुस्तिकायें भेंट

LEADERBOARDYard sale · Demo slotMore info ›
मुजफ्फरनगर। दैनिक देहात के संपादक गोविंद वर्मा ने गुरुवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्र से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें अपनी स्वरचित पुस्तिकाएं 'विकास भी, सुशासन भी', 'लीला अमृत' तथा 'श्रवणखेड़ा जो बन गया मुजफ्फरनगर' की प्रतियां भेंट कीं।

इस अवसर पर गोविंद वर्मा ने पुस्तिकाओं की विषयवस्तु पर भी संक्षिप्त चर्चा की। जिलाधिकारी उमेश मिश्र ने पुस्तिकाओं को प्राप्त करते हुए उनके लेखन कार्य की सराहना की तथा शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान ओम दत्त आर्य 'देव', अधिवक्ता होतिलाल शर्मा, उत्तराखंड टाइम्स के संपादक सतीश बिंदल तथा दैनिक देहात के समाचार संपादक अक्षय वर्मा 'टीटू' भी उपस्थित रहे।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.