गाजियाबाद: पूर्व एमएलसी जगवीर सिंह विकल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गाजियाबाद/गौतमबुद्ध नगर। वरिष्ठ नेता एवं पूर्व एमएलसी जगवीर सिंह विकल का आज देर शाम निधन हो गया। उनके निधन की खबर से राजनीतिक, सामाजिक एवं ग्रामीण क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे पूर्व सांसद एवं मंत्री स्वर्गीय रामचंद्र विकल के सुपुत्र थे और लंबे समय तक जनसेवा एवं सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे।
परिवार की ओर से जारी शोक संदेश के अनुसार, दिवंगत जगवीर सिंह विकल का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन एवं अंतिम संस्कार के लिए उनके गाजियाबाद स्थित आवास के-41, कवि नगर से सोमवार प्रातः 9 बजे रवाना होगा। इसके बाद पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नया गांव बसंतपुर बांगर, गौतमबुद्ध नगर में प्रातः 10 बजे पहुंचेगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जगवीर सिंह विकल क्षेत्र की राजनीति में एक सम्मानित और प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। उनके निधन से समर्थकों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में गहरा दुख व्याप्त है।
उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।
'देहात परिवार' उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट करता है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है। ॐ शांति शांति शांति।

Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.