आईएएस शिवांक्षी बनीं बेतिया की नई नगर आयुक्त, लक्ष्मण तिवारी बने छपरा के डीडीसी

बेतिया। 2021 बैच की आईएएस अधिकारी शिवाक्षी दीक्षित अब बेतिया नगर निगम की नई नगर आयुक्त बन गई हैं। इससे पहले वे मुंगेर नगर निगम में नगर आयुक्त के पद पर कार्यरत थीं।
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार, उनकी तैनाती बेतिया नगर निगम में की गई है।
शिवाक्षी दीक्षित बेतिया जिले से परिचित हैं। अपने प्रशिक्षण काल के दौरान, 16 जुलाई 2022 को सहायक जिलाधिकारी के रूप में इनकी नियुक्ति इसी जिले में हुई थी। इसके बाद लौरिया में बीडीओ और सीओ के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएँ दीं। 19 मार्च 2023 से 26 मार्च 2023 तक वे बेतिया नगर निगम के प्रभार में भी रहीं, जिससे वे नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्थानीय परिस्थितियों से भलीभांति परिचित हैं।
वर्तमान में बेतिया नगर निगम में राजनीतिक स्थिति थोड़ी संवेदनशील मानी जा रही है। ऐसे में शिवाक्षी दीक्षित के नगर आयुक्त बनने से विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
साथ ही, 2021 बैच के आईएएस अधिकारी लक्ष्मण तिवारी का स्थानांतरण सारण जिले के छपरा में हुआ है। वे अब उप-विकास आयुक्त के साथ-साथ छपरा जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में भी कार्यभार संभालेंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.