'अगर हारने का अवॉर्ड होता तो राहुल गांधी...', कांग्रेस पर बीजेपी का तंज

बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों ने महागठबंधन के लिए मुश्किल हालात खड़े कर दिए हैं। शुरुआती संकेत दिखा रहे हैं कि गठबंधन 40 से भी कम सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है, जबकि इसके घटक दलों में शामिल कांग्रेस महज चार से पांच सीटों पर ही संघर्ष करती दिख रही है।
इसी बीच, भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कड़ा बयान दिया। मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “राहुल गांधी—एक और चुनाव, एक और हार! अगर हार की निरंतरता के लिए कोई पुरस्कार होता, तो वह हर बार सबसे आगे होते। अब तो असफलताएं भी हैरान होंगी कि वे इतनी आसानी से उन्हें कैसे मिल जाती हैं।”
मालवीय ने आगे दावा किया कि राहुल गांधी अब तक पार्टी को 95 चुनावी हारों तक ले गए हैं। उन्होंने राज्यवार ग्राफिक्स साझा करते हुए यह भी दिखाया कि राहुल गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के बाद कांग्रेस ने किन-किन चुनावों में पराजय का सामना किया।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 60 सीटों पर मैदान में उतरी कांग्रेस केवल चार विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाए हुए थी। राजद, वीआईपी और वामदलों के साथ बना महागठबंधन इस बार भारी गिरावट झेल रहा है। दूसरी ओर, 243 सदस्यों वाली विधानसभा में एनडीए स्पष्ट बढ़त बनाए हुए है। शुक्रवार दोपहर एक बजे तक भाजपा 89 और सहयोगी जदयू 79 सीटों पर आगे चल रही थी, जिससे गठबंधन की बड़ी जीत लगभग तय मानी जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.