जबलपुर: दो डंपरों के बीच फंसी स्कॉर्पियो में आग, दो की जिंदा जलकर मौत

HIGHLIGHTS
- बरेला थाना क्षेत्र के शारदा मंदिर के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।
- हादसा उस समय हुआ जब वाहन ओवरटेक करने की कोशिश में दो डंपरों के बीच फंस गया।
- जानकारी के मुताबिक, मंडला से जबलपुर की ओर आ रही स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी और इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में वह दोनों डंपरों के बीच जा फंसी।
- टक्कर के बाद वाहन करीब 200 मीटर तक घिसटता चला गया, जिसके चलते उसमें अचानक आग लग गई।
- आग ने कुछ ही पलों में पूरे वाहन को अपनी चपेट में…
जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र के शारदा मंदिर के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वाहन ओवरटेक करने की कोशिश में दो डंपरों के बीच फंस गया।
जानकारी के मुताबिक, मंडला से जबलपुर की ओर आ रही स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी और इसी दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में वह दोनों डंपरों के बीच जा फंसी। टक्कर के बाद वाहन करीब 200 मीटर तक घिसटता चला गया, जिसके चलते उसमें अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही पलों में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर सवार दोनों लोग बाहर नहीं निकल सके।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद वाहन के अंदर फंसे दोनों शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि हादसा शाम करीब 5:30 बजे हुआ। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि स्कॉर्पियो हरियाणा के रोहतक जिले में रजिस्टर्ड थी।
मृतकों की पहचान प्रशांत (45) और चालक सोनू शर्मा (42), निवासी रोहतक के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों डंपर चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और फरार चालकों की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि तकनीकी जांच के बाद की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.