लालगंज: प्रतिबंधित मांस को लेकर हिंसक हंगामा, एक दर्जन घर जले

लालगंज। लालगंज थाना क्षेत्र की रिखर पंचायत के चकमुबारक गांव में शनिवार दोपहर संदिग्ध और प्रतिबंधित मांस बिक्री के आरोप के बाद ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने नट समुदाय के लगभग एक दर्जन घरों में आग लगा दी। अगलगी में कई घर पूरी तरह जलकर राख हो गए और लगभग पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति नष्ट हो गई।
सूचना मिलने पर लालगंज और वैशाली के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों को पता चला कि गांव में संदिग्ध और प्रतिबंधित मांस की तस्करी हो रही है। इसी दौरान ग्रामीणों ने बाइक से मांस ले जा रहे एक व्यक्ति को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से भाग गया। बाद में जांच के दौरान नट समुदाय के कुछ घरों के पीछे बोरे में मांस बरामद हुआ। जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
आग में घरों में रखे बक्से, कपड़े, बर्तन, गैस सिलेंडर, जेवर और नकद राशि जलकर राख हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
लालगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि उपद्रव और आगजनी करने वालों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.