‘जनता ने सही समय पर किया फैसला’, चिराग ने एनडीए की जीत पर जताई खुशी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद केंद्रीय मंत्री और लोजपा-रामविलास अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि जनता ने डबल इंजन की सरकार पर जो भरोसा दिखाया है, उसने तमाम सवालों पर विराम लगा दिया। चिराग ने बताया कि बिहार और बिहारियों में क्षमता है कि वे सही समय पर सही फैसला लेते हैं। एनडीए को भारी बहुमत देकर, जनता ने डबल इंजन की सरकार को मजबूत किया और राज्य को विकास की राह पर आगे बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों का संयोजन अगले पांच साल बिहार के विकास को गति देगा।
उपेंद्र कुशवाहा ने जताया आभार
राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह जीत पूरी तरह से बिहार की जनता की है। जनता ने डबल इंजन सरकार के कामकाज को सराहा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपना समर्थन जताया। कुशवाहा ने सभी एनडीए कार्यकर्ताओं को बधाई दी और उनसे अपील की कि जीत की खुशी मनाते समय शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की उग्रता से बचें।
संजय झा ने नीतीश की लोकप्रियता की बात कही
जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने एनडीए की शानदार जीत पर कहा कि नीतीश कुमार ने जो काम किया, जनता ने उस पर भरोसा जताया। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार 20 साल से सत्ता में रहने के बावजूद अब भी जनता के बीच लोकप्रिय हैं। संजय झा ने कहा, “जनता तय करती है कि किसे सत्ता में लाना है। तेजस्वी यादव को यह समझना होगा कि उनके प्रदर्शन में क्या कमी रही। नीतीश कुमार ने जाति आधारित राजनीति को बदलकर सभी वर्गों का विश्वास जीता है।”
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.