प्रियंका गांधी का कटिहार में मोदी पर हमला, कहा- पद की गरिमा बनाए रखें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को बिहार के कटिहार में चुनावी सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज वही लड़ाई लड़ रही है, जो महात्मा गांधी ने कभी अन्याय और विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ लड़ी थी।
प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश के सार्वजनिक उपक्रमों को कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों के हाथों में सौंप रही है, जिससे आम जनता को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, “सरकार जनता की संपत्ति का लाभ कुछ उद्योगपतियों को दे रही है, जबकि आम लोग इसका बोझ उठा रहे हैं।”
प्रधानमंत्री के हालिया भाषणों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने पद की गरिमा बनाए रखने में असफल रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा ‘कट्टा’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल की आलोचना की और कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति को संयम और मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।
रैली में प्रियंका गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जनता से कांग्रेस को समर्थन देने की अपील भी की और कहा कि लोग अपने वोट से न्याय और समानता की दिशा में बदलाव ला सकते हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.