मसूरी पहुंचे माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, बचपन की यादें की ताज़ा

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला सोमवार को मसूरी पहुंचे और अपने बचपन के स्कूल, कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी, वेवरली का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर शायमा और मैनेजर सिस्टर सूजी से मुलाकात की और बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
सत्या नडेला के साथ उनकी पत्नी अनुपम नडेला और बेटियां दिव्या और तारा भी मौजूद थीं। नडेला ने वर्ष 1970-71 में इस स्कूल से प्राइमरी शिक्षा प्राप्त की थी। स्कूल के सोशल मीडिया इंचार्ज और हाउस मास्टर रितेश भट्टाचार्य ने बताया कि नडेला परिवार के अमेरिका से भारत और फिर मसूरी आने से पहले ही उनकी टीम ने स्कूल प्रशासन से संपर्क किया था।
इस मौके पर स्कूल के कोऑर्डिनेटर जॉली जॉन समेत अन्य शिक्षक और स्टाफ भी उपस्थित थे। सत्या नडेला के पिता, बीएन युगांधर, 1962 बैच के आईएएस अधिकारी थे और 1988-1993 में लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में निदेशक रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.