तेज प्रताप यादव की चूड़ा-दही पार्टी चर्चा में, सत्ता पक्ष के नेताओं को भी भेजा निमंत्रण

आज मकर संक्रांति का पर्व मनाया जा रहा है, हालांकि परंपरा के अनुसार कुछ लोग इसे एक दिन बाद भी मनाते हैं। बिहार की राजनीति में इस मौके पर होने वाले दही-चूड़ा भोज पर हमेशा खास नजर रहती है। इस बार मकर संक्रांति की सियासी चर्चा का केंद्र बने हैं राजद नेता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव।
तेज प्रताप यादव ने पटना स्थित 26 एम स्ट्रैंड रोड वाले आवास पर भव्य दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया है। खास बात यह है कि इस अवसर पर उन्होंने सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं को समान रूप से आमंत्रित किया है। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इससे पहले तेज प्रताप यादव ने राबड़ी आवास पहुंचकर अपने माता-पिता और भाई को व्यक्तिगत रूप से भोज का न्योता दिया था। इसके अलावा उन्होंने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी सहित कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों को भी आमंत्रित किया है।
राजनीति से ऊपर बताया आयोजन
तेज प्रताप यादव ने कहा कि जनशक्ति दल की ओर से बिहारवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी जाती हैं। उन्होंने बताया कि दही-चूड़ा भोज में सभी दलों के नेता और विधायक आमंत्रित हैं। यह आयोजन राजनीति से परे है और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए सभी को एक मंच पर आना चाहिए। राजनीति अपनी जगह है, लेकिन व्यक्तिगत और सामाजिक रिश्ते अलग होते हैं, इसलिए सभी लोग इस पारंपरिक भोज में शामिल हों।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.