उत्तराखंड: भाजपा ने सातों मोर्चों के पदाधिकारियों की टीम का किया ऐलान, यहां देखें लिस्ट

देहरादून। नए साल के आगमन के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने सातों मोर्चों की पूरी टीम का ऐलान कर दिया है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से जिम्मेदार पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की स्वीकृति के बाद युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने अपनी टीम का उद्घाटन किया। इसी तरह महिला मोर्चा की अध्यक्ष रुचि चौहान भट्ट, किसान मोर्चा के महेंद्र सिंह नेगी, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्या, अनुसूचित जाति मोर्चा के बलवीर घुनियाल, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के डॉ. प्रेम सिंह राणा और अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अनीस गौड़ ने भी अपने-अपने मोर्चों की टीमों का ऐलान किया।
भाजपा ने लगभग दो महीने पहले इन सात मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए थे। उसके बाद संगठन के विस्तार की प्रतीक्षा थी, जो अब पूरी हो गई है। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी संगठन इन टीमों को विशेष रूप से महत्वपूर्ण मान रहा है। संगठन महामंत्री अजय कुमार ने सभी पदाधिकारियों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक कर देखें पूरी लिस्ट:
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा लिस्ट यहां देखें...
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा लिस्ट यहां देखें...
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा लिस्ट यहां देखें...
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा लिस्ट यहां देखें..
भारतीय जनता पार्टी अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा लिस्ट यहां देखें..
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.