वार्ड 42 चुनाव विवाद: अदालत में सुनवाई जारी, वीरपाल और प्रभात आमने-सामने

मुजफ्फरनगर के वार्ड 42 से जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव परिणाम को लेकर अदालत में चल रही कार्यवाही बुधवार को भी जारी रही। यह मामला वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल और राष्ट्रीय लोकदल के नेता प्रभात तोमर के बीच चल रहे विवाद से जुड़ा हुआ है।
बताया गया है कि वर्ष 2021 में हुए चुनाव में भाजपा समर्थक डॉ. वीरपाल निर्वाल को विजेता घोषित किया गया था। इस परिणाम पर प्रभात तोमर ने आपत्ति जताते हुए न्यायालय की शरण ली थी। उनका आरोप है कि चुनाव के पहले दिन उन्हें विजय प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया था, लेकिन अगले दिन निरस्त मतों में कथित गड़बड़ी कर परिणाम बदलते हुए डॉ. निर्वाल को विजयी घोषित किया गया।
बुधवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या-एक में इस मामले की सुनवाई हुई, जिसमें दोनों पक्ष अदालत में उपस्थित रहे। डॉ. वीरपाल ने स्वयं उपस्थित होकर अपना पक्ष रखा। दोनों ओर से देर तक जिरह चली।
न्यायालय ने अगली सुनवाई गुरुवार को निर्धारित की है, जिसमें दोनों पक्षों की दलीलें सुनी जाएंगी। यह मामला लंबे समय से जिले की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.