कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।



पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को मंत्रिपरिषद के विभागों का आधिकारिक बंटवारा करते हुए नई अधिसूचना जारी की। राजभवन की ओर से जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अपने पास कई अहम मंत्रालय रखेंगे। इनमें गृह एवं पर्वतीय मामले, भूमि एवं भूमि सुधार, शरणार्थी राहत एवं पुनर्वास, ऊर्जा, सूचना एवं संस्कृति तथा कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग शामिल हैं। इसके अलावा जिन विभागों का आवंटन किसी अन्य मंत्री को नहीं किया गया है, उनका प्रभार भी मुख्यमंत्री के पास ही रहेगा।मंत्रिमंडल में निशीथ प्रामाणि…

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पूर्वी हिस्से क्लीवलैंड इलाके में हुई भीषण गोलीबारी में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य लोग घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। देर रात बस्ती में ताबड़तोड़ फायरिंग दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब 11:10 बजे जंपर्स नामक अनौपचारिक बस्ती में गोलीबारी की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को अलग-अलग स्थानों पर कई शव और घायल लोग मिले। इनमें 8 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं, जिन्हें मौके पर ही मृत घोषित कर…

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस और एक वांछित बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। सुबह करीब 10:10 बजे हुई इस कार्रवाई में पुलिस की जवाबी फायरिंग के दौरान बदमाश आदिल पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ जानकारी के अनुसार, पुलिस बुढ़ाना-खतौली मार्ग पर बसी वाले रास्ते के पास चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया। रुकने के बजाय उसने पुलिस टीम पर फायरिं…
