कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

नई दिल्ली। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की। पहले दिन फिल्म ने 13.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग दर्ज की। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, ‘कॉकटेल 2’ ने शनिवार को 16.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं रविवार को फिल्म ने और बेहतर प्रदर्शन करते हुए 17.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीन दिनों के वीकेंड के बाद फिल्म का कुल न…



शाहजहांपुर के कलान क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान बड़ा सड़क हादसा हो गया। तिहारखेड़ा से जलालाबाद के ठिंगरी बरात जा रही बारातियों से भरी बस मुरादाबाद–फर्रुखाबाद मार्ग पर बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दूल्हे के चाचा सहित करीब 22 बराती घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, तिहारखेड़ा निवासी अनूप की शादी के लिए लगभग 60 से 65 बराती एक निजी बस से रवाना हुए थे। जैसे ही बस मिर्जापुर क्षेत्र के जरियनपुर गंगा चौराहा स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची, उस…

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनावपूर्ण हालात के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही शांति वार्ता को लेकर बड़ा राजनीतिक और कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। ईरान की वार्ता टीम के एक सदस्य ने सरकारी मीडिया को दिए बयान में साफ किया है कि यदि लेबनान में संघर्ष समाप्त नहीं होता, तो अन्य मुद्दों पर बातचीत आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। इसी बीच स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता शुरू हुई, जिसका उद्देश्य पश्चिम एशिया में लंबे समय से जारी तनाव को कम करना बताया जा रहा है। इस बातचीत को लेकर अमेरिका के…